ePaper

शराब के साथ तीन धराये

Updated at : 17 Apr 2019 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ तीन धराये

बक्सर : पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगहों से शराब के तीन धंधेबाजों को पकड़ा है. उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक तस्कर को 96 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर रोहतास जिले के मलियाबाग का रहने वाला कन्हैया सिंह बताया जाता है. उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार की […]

विज्ञापन

बक्सर : पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगहों से शराब के तीन धंधेबाजों को पकड़ा है. उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक तस्कर को 96 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर रोहतास जिले के मलियाबाग का रहने वाला कन्हैया सिंह बताया जाता है.

उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम गंगा चेक पोस्ट पर शराब को लेकर अभियान चलाया गया, जहां एक युवक को यूपी से पैदल आते हुए देखा गया.
जब युवक को रोकने के लिए कहा गया तो युवक भागने लगा. पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 96 बोतल विदेशी शराब की बरामदगी हुई. उसने पुलिस को बताया कि वह यूपी से शराब खरीदकर अपने गांव में बेचने का काम करता है.पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन