युवक ने गंगा में लगायी छलांग, खोजबीन जारी

Updated at : 26 Feb 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
युवक ने गंगा में लगायी छलांग, खोजबीन जारी

बक्सर : शहर के रामरेखा घाट पर सोमवार की दोपहर एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस शव की खोजबीन में जुट गयी. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ किया. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि एक युवक कपड़ा पहने आया और […]

विज्ञापन

बक्सर : शहर के रामरेखा घाट पर सोमवार की दोपहर एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस शव की खोजबीन में जुट गयी. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ किया. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि एक युवक कपड़ा पहने आया और अचानक गंगा में छलांग लगा दी.

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. वहीं युवक की पहचान नहीं हो पायी है. मामले की जांच की जा रही है. करीब तीन घंटे के बाद गोताखोर की मदद से शव को गंगा से बाहर निकाला गया. साथ ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि श्रव की पहचान नहीं हो पाई है.

मृतक की पहचान के लिए सभी थानो को फोटो भेज दिया गया है. शव की खोजबीन के लिए तलाशी जारी है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि एक युवक आया और गंगा में छलांग लगा दी. कुछ देर तक वह बाहर नहीं दिखाई दिया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन