9 एमएम पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ कुख्यात कल्लू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2019 5:19 PM

विज्ञापन

बक्सर : बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत औद्योगिक थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कई कांडों से फरार चल रहे एक कुख्यात को 9 एमएम पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस उसकी कुंडली खंगालने में जुट गयी है. पुलिस को शक है कि […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत औद्योगिक थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कई कांडों से फरार चल रहे एक कुख्यात को 9 एमएम पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस उसकी कुंडली खंगालने में जुट गयी है. पुलिस को शक है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. गिरफ्तार अपराधी मझरियां गांव का रहने वाला कल्लू सिंह उर्फ लल्लू सिंह उर्फ युवराज सिंह बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक औद्योगिक थाना की पुलिस एक लड़की का अपहरण के मामले में कल्लू सिंह के घर छापेमारी किया. पुलिस ने जब उसके घर पर छापेमारी किया तो कल्लू पुलिस को देखते हुए भागने लगा. पुलिस ने उसकी पीछा कर कड़ी मशक्कत कर उसे पकड़ा. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 9 एमएम पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि एक लड़की के अपहरण के मामले में कल्लू सिंह के घर छापेमारी की गयी. जहां 9 एमएम पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. उस पर आधा दर्जन मामला औद्योगिक थाना में दर्ज है. कई बार जेल भी जा चुका है. वहीं, सूत्रों की माने तो कल्लू सिंह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जिससे एक बड़ी घटना घटने से बच गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन