बक्सर : पंखे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने जतायी हत्या की आशंका

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले में राजपुर थानांतर्गत कुसहीं गांव में बीती रात एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस उपाधीक्षक :सदर: शैशव यादव ने आज बताया कि मृतका का नाम रबीना देवी है और उसका शव उसके ससुराल में पंखे की कुंडी से लटका मिला. उन्होंने बताया कि […]
बक्सर : बिहार के बक्सर जिले में राजपुर थानांतर्गत कुसहीं गांव में बीती रात एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस उपाधीक्षक :सदर: शैशव यादव ने आज बताया कि मृतका का नाम रबीना देवी है और उसका शव उसके ससुराल में पंखे की कुंडी से लटका मिला. उन्होंने बताया कि दिनारा थाना अंतर्गत गिरधरियां गांव निवासी रबीना की शादी दो साल पहले राजपुर थानांतर्गत कुसहीं गांव निवासी अमित शाह के साथ हुई थी.
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि रबीना के मायके वालों ने ससुराल के लोगों द्वारा अपनी बेटी की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें-
सीवान : अचानक रात को औचक निरीक्षण के लिए सदर अस्पताल पहुंचे डीएम, फिर जो हुआ…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










