हेलो...जरा घर से बाहर आइए आपसे कुछ काम है और उसके बाद जो हुआ...

Updated at : 24 Mar 2018 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
हेलो...जरा घर से बाहर आइए आपसे कुछ काम है और उसके बाद जो हुआ...

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक सबसे पहले अपराधियों ने एक युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाया और उसे सुनसान मैदान में ले गये, उसके बाद उसके सिर में सटाकर गोली मार दी. घटना शनिवार बक्सर नगर से सटे […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक सबसे पहले अपराधियों ने एक युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाया और उसे सुनसान मैदान में ले गये, उसके बाद उसके सिर में सटाकर गोली मार दी. घटना शनिवार बक्सर नगर से सटे हवाई अड्डा मैदान के पास की बतायी जा रही है. बक्सर मुफसिल थाना इलाके के गोपाल नगर चकिया गांव निवासी मृतक महेश चौधरी उत्तर प्रदेश के गहमर में नलकूप मिस्त्री का काम करता था. छठ पूजा में कल ही दोपहर गांव आया था.

घटना की सूचना मिलते ही गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मोबाइल बरामद किया है, जिसमें लास्ट कॉल और कई मिस्ड कॉल है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है. इधर घटना को ले कर गांव वालों में आक्रोश व्याप्त है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बक्सर कोचसनेशनलहाइवे को जाम कर दिया और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

बाद में किसी तरह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन से पुलिस को सुराग मिला है कि सबसे पहले अपराधियों ने लगातार फोन कर युवक को घर से बाहर निकलने को मजबूर किया. बताया जा रहा है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है. हालांकि, अभी भी पुलिस पदाधिकारी कुछ स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं हैं.

यह भी पढ़ें-
8 IPS अधिकारियों को बिहार सरकार ने प्रमोशन देकर बनाया डीआइजी, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन