श्रीनगर में भारी हिम स्खलन, बिहार का लाल शहीद
Updated at : 03 Feb 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : श्रीनगर में भारी हिम स्खलन की चपेट में आने से बुधवार को बिहार केबक्सर का एक लाल शहीद हो गया. शहीद जवान जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरिया के छिरका डेरा गांव निवासी दीपक यादव थे. बताया जाता है कि बुधवार को दीपक अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान भारी हिम […]
विज्ञापन
बक्सर : श्रीनगर में भारी हिम स्खलन की चपेट में आने से बुधवार को बिहार केबक्सर का एक लाल शहीद हो गया. शहीद जवान जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरिया के छिरका डेरा गांव निवासी दीपक यादव थे. बताया जाता है कि बुधवार को दीपक अपनी ड्यूटी पर तैनात थे.
इसी दौरान भारी हिम स्खलन में वह बर्फ के नीचे दब गये. इस घटना में तीन अन्य जवानों के भी बर्फ में दब गये. घटना के बाद आर्मी की ओर से चलाये गये रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दीपक को बर्फ के नीचे से निकाल कर श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां करीब दो घंटे बाद इलाज के दौरान वह जिंदगी की जंग हार गये.
शहीद जवान के छोटे पुत्र बजरंगी यादव ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर के आर्मी दफ्तर से पिता के शहीद होने की जानकारी टेलीफोन के माध्यम से दी गयी. उनका पार्थिव शरीर शनिवार को हवाई मार्ग से पटना लाया जायेगा. बजरंगी यादव ने बताया कि वह अपने बड़े भाई चुन्नु यादव व अन्य परिजनों के साथ पिता के पार्थिव शरीर को लाने शनिवार की सुबह पटना जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




