बक्सर : तीन दिनों से गायब थे दो बच्चे, शव कुएं से बरामद

बिहार के बक्सर जिले में दो बच्चों काशव कुएं से बरामद किया गया है. घटना राजपुर थाना क्षेत्र के खिरी गांव की है. दोनों बच्चे बीते 18 अक्तूबर से गायब थे. इस बीच इनकी तलाश जारी थी. इस दौरान दोनों बच्चों का शव एक कुएं से बरामद किया गया. ऐसी आशंका जतायी जा रही है […]
बिहार के बक्सर जिले में दो बच्चों काशव कुएं से बरामद किया गया है. घटना राजपुर थाना क्षेत्र के खिरी गांव की है. दोनों बच्चे बीते 18 अक्तूबर से गायब थे. इस बीच इनकी तलाश जारी थी.
इस दौरान दोनों बच्चों का शव एक कुएं से बरामद किया गया. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि दोनों बच्चों को मार कर कुएं में डाल दिया गया होगा या कुएं में डाल कर ही दोनों की हत्या कर दी गयी होगी.
दोनों बच्चों की शिनाख्त हो गयी है. वहीं, पुलिस बच्चों की हत्या के कारणों की जांच कर रही है. परिजनों कारो-रोकर बुरा हाल है.
उनका कहना है कि पुलिस को भी बच्चों के गायब होने की सूचना दे दी गयी थी, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया और अब कुएं से बच्चों के शव बरामद हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




