हादसे की शिकार हुई बिहार से झारखंड जा रही बस, एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2023 2:30 PM
झारखंड के हजारीबाग में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे की शिकार हो गयी है. इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गये हैं.
हजारीबाग. बिहार से झारखंड जा रही बस हादसे की शिकार हो गयी है. झारखंड के हजारीबाग में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे की शिकार हो गयी है. इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गये हैं. घटना चौपारण थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास जीटी रोड पर की है. बस बिहार से झारखंड के रजरप्पा मंदिर जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में हादसे की शिकार हो गई.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार के जहानाबाद से श्रद्धालुओं को लेकर बस झारखंड के रजरप्पा जा रही थी. बस में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे. घोसी थाने के धामकपुर गांव से श्रद्धालुओं का जत्था रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान बस हादसे की शिकार हो गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है. हादसे में मारे गये शख्स की पहचान विनोद यादव के 20 वर्षीय बेटे सिकंदर के रूप में हुई है, जबकि 12 घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. हादसा कैसे हुआ फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बस चालक फरार बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










