VIDEO: शराब मामले में बुरे फंसे दो बैल, जज के सामने हुई पेशी, फरमान सुना तो खाना-पानी त्यागा, देखिए वीडियो..
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 16 Feb 2024 4:50 PM

VIDEO: बिहार के गोपालगंज में दो बैल शराब मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गए. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. दोनों की अब नीलामी की जाएगी.
बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. बावजूद शराब तस्कर आए दिन तस्करी के नए-नए तरकीब निकालते रहे हैं और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर शराब के खेप को बिहार में खपाने के प्रयास में लगे रहते हैं. लेकिन पुलिस की कार्रवाई भी लगातार इन तस्करों पर नकेल कसने के लिए चलती रही है. गोपालगंज में इसी क्रम में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान किया है. शराब मामले में दो बैलों पर कार्रवाई हुई है. दोनों बैलों को पुलिस ने जब्त कर लिया. उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया. जज साहेब ने फरमान सुनाया और इसके बाद बैलों ने खाना-पीना भी त्याग दिया. अब इन बैलों को नीलाम करने की तैयारी चल रही है. वीडियो में देखिए क्या है इन बैल जोड़ों की कहानी..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए