बिहार में घर बनाना होगा और महंगा, सरकार के इस कदम से बढ़ेंगे ईंटों के दाम

Updated at : 18 Feb 2023 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में घर बनाना होगा और महंगा, सरकार के इस कदम से बढ़ेंगे ईंटों के दाम

बिहार में मकान बनाना अब और महंगा हो जायेगा. बिहार सरकार ने लगान नहीं चुकानेवाले ईंट भठ्ठों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. ऐसे में आनेवाले दिनों में ईंट के दाम बढ़ेंगे. बिहार में अभी बड़ी संख्या में संचालित ईंट-भट्ठे टैक्स नहीं चुकाते हैं, लेकिन अब ऐसे भट्ठा संचालकों पर अब सरकार सख्ती करने जा रही है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में मकान बनाना अब और महंगा हो जायेगा. बिहार सरकार ने लगान नहीं चुकानेवाले ईंट भठ्ठों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. ऐसे में आनेवाले दिनों में ईंट के दाम बढ़ेंगे. बिहार में अभी बड़ी संख्या में संचालित ईंट-भट्ठे टैक्स नहीं चुकाते हैं, लेकिन अब ऐसे भट्ठा संचालकों पर अब सरकार सख्ती करने जा रही है. इसके बाद संचालकों को ईंटों पर टैक्स हर हाल में चुकाना ही पड़ेगा. जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा. ईंट भट्ठा संचालक टैक्स की राशि ग्राहकों से वसूलेंगे. ऐसे में घर बनाने की लागत और बढ़ जाएगी.

ईंट भट्टों के खिलाफ कार्रवाई करेगी सरकार 

बताया जाता है कि नीतीश सरकार ने टैक्स नहीं चुकाने वाले ईंट भट्टों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है. राज्य सरकार ने 1 सप्ताह की मोहलत देते हुए अंतिम चेतावनी ईंट भट्ठा मालिकों को दे दी है. सरकार ने कहा है कि अगर ईंट भट्ठों के मालिक टैक्स का भुगतान नहीं करते हैं तो भट्ठों को बंद कर दिया जाएगा. यही नहीं भट्ठों में बनी ईंट को भी जब्त कर लिया जाएगा. इसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा.

खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों को भेजा पत्र

बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों को यह निर्देश जारी कर दिया है. इसके तहत खनिज विकास पदाधिकारी और खान निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम पांच ईंट भट्ठों का निरीक्षण करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है. विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जो ईंट-भट्ठा टैक्स न दे, उन्हें तत्काल बंद कर दिया जाये और वहां की ईंट को जब्त कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन