ePaper

बजट 2023: बिहार की मांगों के बीच रेलवे व एयरपोर्ट को लेकर बड़ा एलान, नरेंद्र मोदी सरकार यहां करेगी खर्च...

Updated at : 01 Feb 2023 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
बजट 2023: बिहार की मांगों के बीच रेलवे व एयरपोर्ट को लेकर बड़ा एलान, नरेंद्र मोदी सरकार यहां करेगी खर्च...

बजट 2023 के दौरान रेल और एयरपोर्ट को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ी घोषणा की है. वित्त मंत्री ने एलान किया है कि सरकार रेलवे में 2.4 लाख करोड़ खर्च करेगी. वहीं एयरपोर्ट को लेकर भी बड़ा एलान हुआ है.

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में बजट 2023 पेश किया. इस दौरान सरकार की ओर से कई क्षेत्रों में नये-नये सौगात दिए गए. रेलवे और एयरपोर्ट को लेकर भी सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं. जानिए वित्त मंत्री ने क्या एलान किया.

रेलवे को लेकर बड़ी घोषणा

नरेंद्र मोदी सरकार ने बजट 2023 पेश किया. इस दौरान रेलवे को लेकर बड़ी घोषणा की गयी. रेलवे के लिए सरकार 2.4 लाख करोड़ खर्च करेगी. वहीं रेलवे में प्राइवेट सेक्टर भी भागिदारी करेगी. निजी क्षेत्र की मदद से 100 योजनाओं की पहचान की गयी है. रेलवे की नई योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ रुपए मोदी सरकार खजाने से निकालेगी.

हवाई सेवा के लिए भी बड़ा एलान

नरेंद्र मोदी सरकार ने हवाई सेवा के लिए भी बड़ा एलान किया है. देशभर में 50 नए एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट व एयरोड्रम भी बनाए जाएंगे. इसका एलान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया है. बता दें कि बिहार में भी कई जिलों में एयरपोर्ट की मांग की जाती रही है. पूर्णिया, भागलपुर, गोपालगंज, रक्सौल, हथुआ, सुपौल, बेगुसराय, मुंगेर आदि में एयरपोर्ट की मांग की जाती रही है. बता दें कि पटना के बिहटा में भी एक एयरपोर्ट बनने जा रहा है. हालाकि इन जिलों के लोगों को सरकार से उम्मीद है कि यहां एयरपोर्ट की सुगबुगाहट होगी.

Also Read: Budget 2023 Bihar LIVE: आम बजट 2023 से सीएम नीतीश कुमार निराश, बिहार के लिए जानें क्या बोले..
बिहार सरकार की नाराजगी

बता दें कि बजट को लेकर बिहार सरकार की ओर से बड़ी प्रतिक्रिया आई है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बजट में बिहार को लेकर अभी तक कुछ भी विशेष नहीं दिखा है. जबकि केंद्र सरकार को अपनी मांगों से अवगत करा दिया गया था. वहीं बिहार के वित्त मंत्री भी इस बजट से निराश दिखे.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बजट से निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि इस बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला और पहले से उन्हें कोई उम्मीद भी नहीं थी. आरोप लगाया कि बिहार को हर बार ठगा ही गया है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन