Bihar Board BSEB 10th, 12th Result 2021 LIVE Updates: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, बेटियों ने रचा इतिहास, ऐसे देखें परिणाम onlinebseb.in पर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar BSEB Result Live Update| Check Bihar board 10th 12th Result 2021: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 के नतीजे जारी हो गए हैं. इस बार बेटियों ने इतिहास रचा है. तीनों संकाय में बेटियां ही टॉपर बनी है. परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जारी किया गया है. बिहार सरकार में शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी 26 मार्च को बिहार बोर्ड बारहवीं के परिणामों की घोषणा की. इंटरमीडिएट के नतीजे http://onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए गए हैं.

विज्ञापन

BSEB 12th Result 2021: इंटर रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी

इंतजार खत्म हुआ. बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट का ऐलान किया. इस साल इंटर रिजल्ट में बेटियों ने कमाल किया है. तीनों संकाय में लड़कियां ही टॉपर है. विज्ञान में नालंदा की सोनाली टॉपर, वाणिज्य में सुगंधा कुमारी और कला संकाय में मधु भारती व कैलाश सयुंक्त रूप से टॉपर चुने गए हैं.

BSEB 12th Result 2021: इंटर रिजल्ट के लिए बस कुछ मिनट इंतजार

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट बस कुछ मिनट में जारी हो जाएगा. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आ चुके हैं.

ग्रेस से भी पास होते हैं स्टूडेंट्स

बिहार बोर्ड इंटर छात्रों को पासिंग मार्क्स के बारे में भी पता होना चहिए. पास होने के लिए एक विद्यार्थी को हर पेपर में कम से कम 33-33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे. एक कोई विद्यार्थी एक या दो सब्जेक्ट में कुछेक नंबरों से फेल हो जाता है, तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स से पास कर सकता है. अगर कोई परीक्षार्थी कंपल्सरी विषय में फेल हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में बोर्ड परीक्षार्थी के चुने गए अतिरिक्‍त विषय के अंक को लेकर उसे पास कर देता है.

Bihar Board BSEB 12th Result 2021 LIVE Updates : आने वाला है बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट, एडमिट कार्ड रखें अपने पास, biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक करें

BSEB 12th Result 2021: थोड़ी देऱ में प्रेस कॉन्फ्रेंस

तीन बजे गए हैं और अब बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होगा. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करेंगे और महत्वपूर्ण आंकड़े बताएंगे.

Bihar Board Inter Result: कहां होगी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा, पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में होगी. शिक्षा मंत्री तीन बजे परिणाम जारी करेंगे. इस मौके पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे.onlinebseb.in या biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola