BSEB : बेटी को जन्म देने के 1 घंटे बाद ही बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड exam देने पहुंची महिला, पढ़ाई के इस जुनून की हर ओर चर्चा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Feb 2021 7:42 PM
BSEB Exam 2021 Class 12th : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट एग्जाम में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, एक परीक्षार्थी प्रसव के एक घंटे बाद ही एग्जाम देने सेंटर पर पहुंच गई, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है. बता दें कि 1 फरवरी से बिहार में इंटर की परीक्षा चल रही है.
BSEB Exam 2021 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट एग्जाम में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, एक परीक्षार्थी प्रसव के एक घंटे बाद ही एग्जाम देने सेंटर पर पहुंच गई, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है. बता दें कि 1 फरवरी से बिहार में इंटर की परीक्षा चल रही है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के सारण जिले के लोकमान्य हाईस्कूल में परीक्षा चल रही थी, जहांं एक घंटे पहले प्रसव पीड़ा से ऊबरी एक परीक्षार्थी एग्जाम देने पहुंच गई. परीक्षार्थी की पहचान कुसुम कुमारी के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि कुसुम एग्जाम से कुछ देर पहले सारण के रेफरल अस्पताल में भर्ती हुई, जहां पर वे एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही परीक्षा होना था. कुसुम की पति मनिक राय की मानें तो इस बारे में हम डॉक्टरों से बातचीत किए, जिसके बाद डॉक्टरों ने जाने की इजाजत दे दी.
भूगोल का था एग्जाम- बिहार बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन भूगोल की परीक्षा आयोजित की गई. मनिक राय ने बताया कि कुसुम ने एग्जाम नहीं छोड़ने की बात कही, जिसके बाद हम लोग उन्हें एग्जाम सेंटर तक ले गए, जहांं बढ़िया तरीके से कुसुम ने पूरा पेपर दिया.
गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) की इंटरमीडिएट (BSEB Intermediate Exam) की परीक्षा सोमवार से 38 जिलों में 1,473 केंद्रों पर शुरू है. सभी केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ ही एग्जाम आयोजित कराया जा रहा है.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










