Bihar Breaking News Live: कोलकाता से लौटे तेजस्वी, बोले-विजय सिन्हा एक नहीं दस मुकदमा करें

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

कोलकाता से लौटे तेजस्वी, बोले-विजय सिन्हा एक नहीं दस मुकदमा करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कोलकाता में पूर्वी क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज पटना लौंटे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने जब तेजस्वी यादव से कहा कि नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा आप पर मानहानी का मुकदमा करने जा रहे हैं. इसका जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वे एक नहीं दस मुकदमा करे.

सीतामढ़ी की एमएलसी रेखा कुमारी की कार दुर्घटनाग्रस्त

मुजफ्फरपुर के तुर्की ओपी इलाके में एक सड़क हादसा हुआ है. बताया जाता है कि सीतामढ़ी की एमएलसी रेखा कुमारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

नालन्दा में बड़ा रेल हादसा टला, टूटी पटरी पर गुजर गयीं कई ट्रेनें

बिहार में रेल कर्मियों की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया. रविवार को नालंदा जिले के राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के चैनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास टूटी पटरियों पर कई ट्रेनें गुजर गई. गनीमत यह रही कि समय रहते स्थानीय लोगों की नजर टूटी पटरियों पर पड़ी, तब जाकर ग्रामीणों ने गेटमैन को इसकी सूचना दी.

बिहार में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का डेट बदला

बिहार में आगामी 28 दिसंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तारीख बदल गई है. अब बिहार में भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी 2023 से शुरू होगी. बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा को बांका से रवाना करेंगे. बांका के मंदार पर्वत से शुरू होने वाली यह यात्रा 1023 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बोधगया में खत्म हो जाएगी.

बिहार के नालंदा, गया व राजगीर में होगी G20 की बैठक

बिहार के नालंदा, गया व राजगीर में होगी G20 की बैठक. कला संस्कृति विभाग को बनाया गया नोडल विभाग. वंदना प्रेयसी को मिला जिम्मा. बैठक 6 मार्च और 7 मार्च 2023 को होगी.

‘बिहार में शराब बीजेपी के नेता ही बेचवाते हैं’

बिहार के मंत्री मुरारी गौतम का बड़ा आरोप ‘बिहार में शराब बीजेपी के नेता ही बेचवाते हैं’. ‘शराबबंदी को विफल करना चाहते हैं BJP नेता’. ‘साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो’.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola