BPSC 68th PT: अस्पष्ट फोटो और हस्ताक्षर वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने जारी किए निर्देश, जानें क्या होगा करना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2023 1:52 AM

विज्ञापन

बीपीएससी की 68 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होने के साथ शनिवार से इसकी डाउनलोडिंग भी शुरू हो गयी है. शाम सात बजे तक चार लाख 36 हजार अभ्यर्थियों में से दो लाख 25 हजार छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके थे.

विज्ञापन

बीपीएससी ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के ऐसे अभ्यर्थियों को जिनके फोटो व हस्ताक्षर अस्पष्ट हैं अपने साथ फोटो पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर पर ले कर आने को कहा है. ऐसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध घोषणा पत्र को भरकर और दिए गए स्थान पर किसी राजपत्रित (गैजेटेड) पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपका कर और हस्ताक्षर कर अपने साथ लायेंगे और केंद्राधीक्षक को सौंपेंगे. साथ ही राजपत्रित अधिकारी से अभिप्रमाणित दो रंगीन फोटो में से एक फोटो अभ्यर्थी अपने इ प्रवेश पत्र पर और दूसरा इ प्रवेश पत्र के कार्यालय कॉपी में केंद्राधीक्षक के समीप चिपकायेंगे.

शुरू हो गयी एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग

बीपीएससी की 68 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होने के साथ शनिवार से इसकी डाउनलोडिंग भी शुरू हो गयी है. शाम सात बजे तक चार लाख 36 हजार अभ्यर्थियों में से दो लाख 25 हजार छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके थे. विदित हो कि एक दर्जन से अधिक विभागों और सवर्गों के 324 रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए 12 फरवरी को 68 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा ली जायेगी.

9.30 बजे से 11 बजे तक ही होगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश

संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा दोपहर 12 से शुरू होगी जो की दो बजे तक चलेगी, लेकिन परीक्षार्थियों का 9.30 बजे से 11 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश होगा. एक घंटा पहले परीक्षार्थियों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा. ओएमआर सीट पर किसी तरह की पहचान बनाने की सख्त मनाही होगी. परीक्षा में मार्कर , इरेजर या व्हाइटनर का इस्तेमाल करने पर भी 0.25 फीसदी मार्क्स कटेगा.

Also Read: BPSC 68th Prelims Admit Card 2022 जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन