BPSC 68th PT: परीक्षा केंद्र पर आवेदन में भरा पहचान पत्र लेकर जाएं अभ्यर्थी, इन चीजों को ले जाने पर रहेगी रोक

Updated at : 10 Feb 2023 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
BPSC 68th PT: परीक्षा केंद्र पर आवेदन में भरा पहचान पत्र लेकर जाएं अभ्यर्थी, इन चीजों को ले जाने पर रहेगी रोक

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 9:30 बजे सुबह से प्रवेश दिया जायेगा. परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जायेगा. परीक्षा 12 बजे शुरू होगी. इसके लिए प्रवेश 11 बजे तक ही दी जायेगी. परीक्षा दो बजे समाप्त होगी.

विज्ञापन

बिहार में 12 फरवरी को आयोजित होने वाली 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता पीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों को बीपीएससी ने ऑनलाइन आवेदन में भरे गये मूल फोटो पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर अपने साथ लेकर आने के लिए कहा है. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी. एक गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काट लिया जायेगा. ओएमआर शीट पर व्हाइटनर या इरेजर चलाने पर भी निगेटिव मार्किंग है. इन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना भी मना है. मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक पेन व पेजर ले जाने पर भी रोक रहेगी.

11 बजे के बाद नहीं होगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 9:30 बजे सुबह से प्रवेश दिया जायेगा. परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जायेगा. परीक्षा 12 बजे शुरू होगी. इसके लिए प्रवेश 11 बजे तक ही दी जायेगी. परीक्षा दो बजे समाप्त होगी. परीक्षा समाप्त के बाद अभ्यर्थी के समक्ष ही ओएमआर शीट सील किया जायेगा. इसके बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति दी जायेगी.

कदाचार में पकड़े जाने पर पांच साल तक नहीं दे पायेंगे परीक्षा

अभ्यर्थी किसी भी तरह के अफवाह फैलाते पकड़े गये तो उन पर कार्रवाई होगी. उन्हें तीन साल तक किसी भी परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जायेगा. इसकी जानकारी सभी स्टेट बोर्ड व यूपीएससी को भेज दी जायेगी. वहीं, कदाचार के आरोप में पकड़े गये अभ्यर्थियों को पांच साल तक किसी भी परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जायेगा.

Also Read: BPSC 68th PT परीक्षा से 24 घंटे पहले तक करें रिविजन, टॉपर अनुराग ने अंतिम क्षणों के लिए दिए टिप्स

805 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा 

12 फरवरी को आयोजित यह परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों में आयोजित की जायेगी. इसमें प्रदेश के 805 परीक्षा केंद्रों पर 4.34 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनमें 1.50 लाख लड़कियां और सात हजार दिव्यांग परीक्षार्थी भी शामिल होंगे. परीक्षा के लिए 28 जनवरी से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं. रिक्तियों की कुल संख्या 324 है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन