ePaper

बगहा के प्रेमी ने उत्तर प्रदेश की प्रेमिका को रास्ते में छोड़ा, प्रेमिका खोजते हुए पहुंची प्रेमी के घर

Updated at : 30 Jun 2022 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
बगहा के प्रेमी ने उत्तर प्रदेश की प्रेमिका को रास्ते में छोड़ा, प्रेमिका खोजते हुए पहुंची प्रेमी के घर

West Champran News :जिले के बगहा पुलिस जिला के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को रास्ते में ही छोड़ दिया. उत्तर प्रदेश के बागपत से प्रेमिका को लेकर आ रहा प्रेमी ने कप्तानगंज में ही प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया. हालांकि प्रेमिका अपने प्रेमी को खोजते हुए उसके घर आ पहुंची.

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण. जिले के बगहा पुलिस जिला के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को रास्ते में ही छोड़ दिया. उत्तर प्रदेश के बागपत से प्रेमिका को लेकर आ रहा प्रेमी ने कप्तानगंज में ही प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया. हालांकि प्रेमिका अपने प्रेमी को खोजते हुए उसके घर आ पहुंची. प्रेमी के घर वालों ने जब उसे अपनाने से इनकार किया तो वह शिकायत लेकर पटखौली पुलिस के पास पहुंची. पटखौली ओपी प्रभारी लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि दीपा तोमर बागपत जिला के बागपत शहर की रहने वाली है. दीपा गाजियाबाद के एक जींस की फैक्ट्री में काम करती थी. वही बगहा के रहने वाले मुकेश पटेल से उसकी मुलाकात हो गई.

आधार कार्ड के पते से दीपा पूछते पूछते मुकेश के घर जा पहुंची

दीपा ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिला तो आधार कार्ड के पते से दीपा पूछते पूछते मुकेश के घर जा पहुंची. लेकिन मुकेश घर पर नही मिला. उसकी मां ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया. इसके बाद वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची. ओपी प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है . उन्होंने बताया कि पीड़िता इसकी सूचना पुलिस को देते हुए सत्याग्रह एक्सप्रेस से पुनः दिल्ली वापस लौट गई.

प्रेमिका ने बताया कि सब कुछ छोड़ कर मुकेश के साथ आई थी

प्रेमिका ने बताया कि सब कुछ छोड़ कर मुकेश के साथ आई थी. लेकिन वह बीच में धोखा दे गया. दीपा ने बताया कि 3 साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई. उसके 3 बच्चे भी हैं, 1 साल पहले मुकेश पटेल से मुलाकात हुई, दो-तीन महीने तक दोस्ती के बाद फिर प्यार हो गया. दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. लेकिन दो माह पहले दीपा और मुकेश एक मंदिर में शादी कर लिए. इधर मुकेश घर आने के लिए जिद करने लगा तो दीपा भी अपने तीन बच्चों को अपने बहन के यहां छोड़कर काम के सिलसिले में बाहर जा रही हूं बहाना बनाकर मुकेश के साथ चल दी. लेकिन मुकेश उत्तर प्रदेश के कप्तानगंज में दीपा को छोड़ फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन