पटना के बिहटा में दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2022 3:37 PM
पुलिस सभी मामलों पर जांच करने में जुटी हुई है. मृत व्यक्ति पर शरीर पर जलने का निशान पाया गया है. हलांकि मौत कैसे हुई है,अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाया है.
बिहटा. बिहार अपराध का ग्राफ नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस न अपराध रोक पा रही है और न ही अपराध होने के बाद अपराधियों की तलाश कर पा रही है. इस कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.
ताजा मामला बिहटा से है. बिहटा में दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव बुधवार की दोपहर में बिहटा थाना क्षेत्र के चीनी मिल के बधार के समीप बरामद किया गया है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मामलों पर जांच करने में जुटी. मृतक व्यक्ति की पहचान अल्हनपुरा गांव निवासी स्व ब्रजनन्द वर्मा के 55 वर्षीय पुत्र विजय वर्मा के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार विजय वर्मा पिछले दो दिनों से घर से लापता थे. जिसको लेकर परिजनों ने स्थानीय थाना में लापता होने का आवेदन दिया था. मृतक व्यक्ति डॉ मीरा झा के पास छोटा सा दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.
वहीं बुधवार को शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है. हालांकि पुलिस सभी मामलों पर जांच करने में जुटी हुई है. मृत व्यक्ति पर शरीर पर जलने का निशान पाया गया है. हलांकि मौत कैसे हुई है,अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










