दरभंगा में एक साथ मिले चार बच्चों के शव, डूबने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 07 Jul 2022 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा में एक साथ मिले चार बच्चों के शव, डूबने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा से एक साथ चार बच्चों के करने की सूचना आ रही है. एक साथ चार बच्चों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. चारों बच्चों का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है. घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जगनी टोला की है.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा से एक साथ चार बच्चों के करने की सूचना आ रही है. एक साथ चार बच्चों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. चारों बच्चों का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है. घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जगनी टोला की है.

बुधवार से ही घर से लापता थे

बताया जाता है कि चारों बुधवार से ही घर से लापता थे. गुरुवार को चारों का शव बरामद होने से इलाक में सनसनी फैल गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है. इधर, घटना के बाद से मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है.

शवों की पहचान की गयी

मृतक बच्चों की पहचान सदरे आलम अंसारी के बेटे जावेद अंसारी, नूर आलम अंसारी के बेटे नफीस अंसारी, मुख्तार अंसारी के बेटे मो. ईरशाद अंसारी और राजू सिकलगर के बेटे मोनू सिकलगर के रूप में की गयी है. इस घटना के बाद सिंहवाड़ा के रामपुरा पंचायत स्थित मिर्जापुर जगनी टोला के में मातमी सन्नटा पसर गया है.

डूबने से मौत की आशंका

स्थानीय लोग बच्चे की डूबने से मौत की आशंका व्यक्त कर रहे है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और छानबीन में जुट गयी है.

लापता बच्चों के कपड़ों को बरामद

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की शाम चारों बच्चे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक चारों वापस घर नहीं लौटे. जब देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने बच्चो की खोज शुरू की. खोजबीन के दौरान गांव के पश्चिम कोच्ही बांध के भींडा पर लापता बच्चों के कपड़ों को बरामद किया गया.

गांव में मातमी सन्नाटा

आशंका जतायी जा रही है कि चारों बच्चे नहाने के लिए पानी भरे गड्ढे में उतरे होंगे और गहराई में जाने से चारों की मौत हो गयी होगी. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन