ePaper

Bihar Assembly Elections 2025: CM नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी BJP, बिहार भाजपा चीफ का ऐलान

Updated at : 20 Dec 2024 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार

Bihar Assembly Elections 2025: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आवास पर बैठक के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने बड़ा ऐलान किया है.

विज्ञापन

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त है. लेकिन सूबे में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है. इसी कड़ी में शुक्रवार एनडीए के सहयोगी दलों की बैठक जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आवास पर हुई. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने साफ कर दिया कि बीजेपी अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी. नीतीश ही एनडीए का चेहरा हैं. 

दिलीप जायसवाल
दिलीप जायसवाल

15 जनवरी से शुरू होगा कार्यकर्ता सम्मेलन: दिलीप जायसवाल

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बिहार भाजपा चीफ ने कहा कि आज जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर पर एनडीए के सभी सहयोगी दल बैठक के लिए पहुंचे थे. हम लोगों ने आगामी रणनीति तय की है. नए साल की 15 जनवरी से हम लोगों का जो सामूहिक कार्यकर्ता सम्मेलन प्रत्येक जिले में होने जा रहा है. बूथ स्तर तक एनडीए गठबंधन को सशक्त करने और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘मिशन-2025 और लक्ष्य-225’ की सफलता पर जोर दिया गया है. 

15 जनवरी से शुर मिशन 225 का आगाज 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान बताया कि 15 जनवरी से अपने मिशन 225 की शुरुआत करेगा. मकर संक्रांति के ठीक अगले दिन बगहा और पश्चिम चंपारण से शुरू होने वाला यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान एनडीए के सभी सहयोगी दल बूथ स्तर तक आपसी समन्वय बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान चलाएंगे. पहला चरण 15 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा. 

इसे भी पढ़ें: CM Nitish: नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, चप्पे चप्पे पर हो रही निगरानी

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन