Video: नीतीश कुमार को संजय जायसवाल का अल्टीमेटम, 13 दिसंबर तक दें 10 लाख नौकरी, वर्ना नहीं चलने देंगे सदन

बिहार में BTET और CTET पास बेरोजगारों की लड़ाई अब भाजपा लड़ेगी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आज बेरोजगारों से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया है कि अब उनकी लड़ाई भाजपा लड़ेगी.
पटना. बिहार में BTET और CTET पास बेरोजगारों की लड़ाई अब भाजपा लड़ेगी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आज बेरोजगारों से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया है कि अब उनकी लड़ाई भाजपा लड़ेगी. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को चुनौती दी है कि 13 दिसंबर को भाजपा रोजगार के मुद्दे पर सदन में जबाव मांगेगी. अगर 13 दिसंबर से पहले नौकरी नहीं दी गयी तो भाजपा सदन को नहीं चलने देगी.
"जिन्होंने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था, उनके लिए एक अवसर है। हमने सबकुछ तैयार कर दिया था। भाजपा 13 दिसंबर से बिहार विधानसभा सत्र से पहले तक समय देती है, इस मुद्दे का सही निदान नहीं होने पर भाजपा सदन नहीं चलने देगी। CTET-BTET की बहालियों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए।" pic.twitter.com/c8ApfWKbe9
— Rajesh Kumar Ojha (@RajeshK_Ojha) November 22, 2022
बेरोजगारों के साथ बैइक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि संजय जायसवाल ने आगे कहा कि B.TET और C.TET पास अभ्यर्थियों की लड़ाई अब भाजपा लड़ेगी और नीतीश कुमार को हमारे आगे झुकना ही पड़ेगा. जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ उन्ही लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने में लगे हैं, जिनकी जॉइनिंग महीनों पहले ही हो चुकी है.
उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी देने में वर्तमान सरकार फिसड्डी है. नीतीश कुमार केवल नौकरी देने का दिखावा कर रहे हैं. यही वजह है कि अपने सहयोगी तेजस्वी यादव के साथ मिलकर वे ऐसे पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, जो अपनी ड्यूटी से फुर्सत निकालकर बर्दी पहने जॉइनिंग लेने पहुंच रहे हैं.
उन्होंने कहा है कि राजग की सरकार में जो जनता से रोज़गार और नौकरी देने का वादा किया गया था, कम से कम उसे तो पूरा कर लिया जाये. तेजस्वी यादव ने भी वादा किया था कि अगर बिहार में हमारी सरकार बनती है, तो हम 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे. संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है कि अगर इन अभ्यर्थियों की बहाली नहीं होती है, तो हम विधानसभा में जमकर हंगामा करेंगे और सदन को शान्ति से चलने नहीं देंगे.
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 13-19 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा. विधानमंडल का ये सत्र कुल 5 दिनों का होगा. इसें पहले दिन यानी 13 दिसंबर को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष संबोधित करेंगे. उसके बाद हाल में जिन दो विधायकों ने जीत हासिल करके विधानसभा में अपनी जगह बनायी, उन्हें शपथ दिलाया जाएगा. आज के प्रेस वार्ता के बाद यह तय हो गया है कि शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




