JP Nadda Bihar Visit : भाजपा ही कर सकती है बिहार का विकास, जेपी नड्डा ने नीतीश पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन

JP Nadda Bihar Visit Live: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को बिहार के वैशाली दौरे पर है. वैशाली के पारू हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया. बिहार में बीजेपी के विपक्षी दल बनने के बाद पहली बार बिहार आये जगत प्रकाश नड्डा का पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ. वहां से सड़क मार्ग से हाजीपुर गये. हरिहरनाथ मंदिर का पट बंद हो जाने के कारण बिना पूजा के ही वो हाजीपुर के पारू हाई स्कूल के लिए रवाना हो गये.

विज्ञापन

नड्डा का संबोधन, देखें लाइव

मोदी बिहार का विकास चाहते हैं. बिहार सरकार विकास विरोधी. जमीन के कारण नहीं बन रहा है दरभंगा एम्स. विकास के लिए बिहार में सरकार बदलना होगा. बिहार बदलाव के लिए तैयार. बिहार में लौटा जंगलराज और विकास का रथ रुक चुका है. भाजपा ही बिहार को विकास की राह पर ले जायेगी.

वैशाली पहुंचे जेपी नड्डा, सभा को करेंगे संबोधित 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं. वो वैशाली पहुंच गये हैं. पटना से वैशाली जाने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जगह-जगह फूलों की बारिश की गयी और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया. जेपी नड्डा बीजेपी का झंडा लहराते नजर आए. जेपी नड्डा का हरिहर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन फ्लाइट में देरी के कारण उन्हें पहुंचते-पहुंचते एक से भी अधिक हो गये. जब वे हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे, तब तक पट बंद हो चुका था. दोपहर के 12 बजे मंदिर का पट बंद हो जाता है. जेपी नड्डा दर्शन नहीं कर सके. इसके बाद वे तय कार्यक्रम के तहत सोनपुर से हाजीपुर होते हुए वैशाली की ओर निकल गए.

पटना से वैशाली के लिए रवाना हुए जेपी नड्डा

पटना से जेपी नड्डा वैशाली के लिए चल दिये है. वे कुछ देर बाद वैशाली पहुंच जाएंगे. जेपी नड्डा सड़क मार्ग से वैशाली जा रहे है. इस दौरान वैशाली में वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम स्थल पर मंच को फूलों से सजाया गया है. मंच पर नित्यानंद राय, तारकिशोर प्रसाद, मंगल पांडे, रेणु देवी, नवल किशोर यादव और बरुराज विधायक डॉ वरूण कुमार सिंह सहित कई नेता मौजूद रहेंगे.

जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके है. वे वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान जेपी नड्डा का संबोधन सुनने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे हुए है.

JP Nadda Bihar Visit : भाजपा ही कर सकती है बिहार का विकास, जेपी नड्डा ने नीतीश पर साधा निशाना

जेपी नड्डा वैशाली में एक जनसभा को करेंगे संबोधित

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ गए हैं. वे पटना पहुंच गये है. यहां से सड़क मार्ग होकर वैशाली के लिए चल दिये है. वे कुछ ही देर में वैशाली पहुंच जाएंगे. जेपी नड्डा दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद शाम 5 बजे सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.

पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट पर पहुंच गये है. जेपी नड्डा का स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल समेत अन्य BJP के वरीय नेताओं ने किया.

JP Nadda Bihar Visit : भाजपा ही कर सकती है बिहार का विकास, जेपी नड्डा ने नीतीश पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola