ePaper

वृद्धा की दुष्कर्म के बाद हत्या, चेहरे पर जख्म के निशान

Updated at : 16 Mar 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्धा की दुष्कर्म के बाद हत्या, चेहरे पर जख्म के निशान

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में शनिवार रात एक वृद्धा (64) की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में शनिवार रात एक वृद्धा (64) की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. महिला का शव गेहूं के खेत से मिला है. चेहरे से लेकर शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं. जानकारी के अनुसार, महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था. गाल पर दांत से काटने, सिर पर हसुली से वार और गला दबाने के निशान थे. आसपास के लोगों ने शव देखा इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया. वृद्धा के बेटे ने बताया, ””””””””रोज की तरह मां मवेशी का चारा लाने खेत में गई थी. होली का दिन था लेट होने पर मैं और मेरे पापा देखने खेत में देखने गए तो अर्धनग्न अवस्था में मां की बॉडी मिली. उसके गाल पर दांत से काटा गया था. शरीर पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे और गला दबाने के भी निशान थे.बेटे ने आगे बताया मां के शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उसने दुष्कर्म का काफी विरोध किया होगा, जिसके बाद बदमाशों ने उसके घास काटने वाले हसुली से उसके आंख के ऊपर वार कर दिया. जिसके बाद उनलोगों ने मेरी मां का गला दबकर हत्या कर दी.बेटे ने किसी से विवाद को लेकर पूछे जाने पर कहा, ””””””””गोतिया से किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता ही रहता है. हालांकि परिजनों ने किसी को नामजद आरोपी नहीं बताया है. इस मामले में हिलसा एसडीपीओ-2 गोपाल कृष्ण ने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. एफएसल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है. नालंदा एसपी भी मौके पर पहुंचे थे. फिलहाल परिजन किसी से कोई पुरानी बात-विवाद के बारे में नहीं बता रहे हैं. पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन