महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप

नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरौरा गांव में एक 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ़ नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरौरा गांव में एक 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान बीना देवी, पत्नी विकास राम के रूप में हुई है. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जबरन जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है. बीना देवी के मायके पक्ष का कहना है कि मंगलवार की शाम पति-पत्नी के बीच फोन पर कहा-सुनी हुई थी, जिसके बाद सास और गोतनी ने मिलकर उसे जहर खिला दिया. इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि बीना ने जहर खा लिया है और बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है. हालत बिगड़ने पर उसे पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही बीना की मौत हो गई. मृतका के पिता कामेश्वर राम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शादी के बाद से ही दामाद विकास राम मेरी बेटी पर शक करता था. कई बार वह उसे मार चुका था. एक बार तो महज पानी पिलाने को लेकर भी उसे पीटा गया था. उन्होंने बताया कि बीना देवी की शादी वर्ष 2020 में विकास राम से हुई थी, जो वर्तमान में राजस्थान में मजदूरी करता है. परिजनों का आरोप है कि यह मौत नहीं बल्कि पूर्व नियोजित हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है. पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई की तैयारी इस मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद और आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है. पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और परिवार के आरोपों के आधार पर जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन