नालंदा के त्रिलोक बिगहा में दो पक्षों के बीच मारपीट, सात लोग घायल

नालंदा के त्रिलोक बिगहा गांव में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें सात लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
Nalanda News : नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के त्रिलोक बिगहा गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. घायलों में प्रथम पक्ष के त्रिलोक बिगहा निवासी शिवकुमार पासवान, जितेंद्र कुमार, रीता देवी और जुलागी कुमारी तथा दूसरे पक्ष के धीरज पासवान, सुहानी कुमारी और सालोनी कुमारी शामिल हैं. परिजनों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था.
शनिवार को इसी विवाद को लेकर धीरज पासवान और जितेंद्र कुमार के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.
हिलसा थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
Also Read : नालंदा सदर अस्पताल : बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी अनिवार्य, गैरहाजिर डॉक्टरों का रुक सकता है वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










