ePaper

हथियार के साथ दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 18 Sep 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

स्थानीय पश्चिमी बाईपास के चिकसौरा चौराहे पर लूट की योजना बना रहे दो कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा.

विज्ञापन

हिलसा. स्थानीय पश्चिमी बाईपास के चिकसौरा चौराहे पर लूट की योजना बना रहे दो कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. अनुमंडल कार्यालय के डीएसपी कक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी शैलजा ने बताया कि हिलसा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 6-7 अपराधी मिलकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर बरखन्धा निवासी ट्यूशन गोप और रानीबाग निवासी सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया. उनके पास से एक हथियार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. हालांकि मौके का फायदा उठाकर अन्य अपराधी भागने में सफल हो गए. थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार ट्यूशन गोप के निशानदेही पर टाडपर गांव से एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया गया है. इस गाड़ी का इस्तेमाल अपराधी लूटपाट में करते थे. ट्यूशन गोप जहानाबाद जिले के ओकरी लूटकांड का भी अभियुक्त है और उस पर हिलसा थाना समेत कई अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन