थ्रेसर मशीन के विवाद में गोलीबारी, दो की मौत

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :18 Apr 2026 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
थ्रेसर मशीन के विवाद में गोलीबारी, दो की मौत

जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में शुक्रवार की देर रात थ्रेसर मशीन से भूसा उड़ कर घर में जाने पर चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद के दौरान जमकर गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में शुक्रवार की देर रात थ्रेसर मशीन से भूसा उड़ कर घर में जाने पर चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद के दौरान जमकर गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक पक्ष से परमेश्वर यादव उर्फ पूना यादव (65 वर्ष) और दूसरे पक्ष से संतोष यादव (35 वर्ष) शामिल हैं. इस संबंध में सिरारी थाना अध्यक्ष ने बताया गया कि राजेश यादव के खलिहान में थ्रेसर मशीन से गेहूं फसल की दौनी की जा रही थी. इससे भूसा और धूलकण उसके चचेरे भाई संतोष यादव के घर में जा रहा था. इससे परेशान होने पर संतोष ने थ्रेसर मशीन हटाने को कहा. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते गाली-गलौज होने लगी और फिर दोनों ओर से हथियार निकाल कर गोलीबारी शुरू हो गयी. इसमें परमेश्वर यादव उर्फ पूना यादव के सिर में गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, संतोष यादव को गोली लगने के बाद इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. इस संबंध में एसपी बलिराम चौधरी ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल के बाद बताया की फोरेंसिक जांच कर आगे की कारवाई की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. वहीं, दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन