छह साल से फरार टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार, तेल्हारा बाजार से चंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Updated:
विज्ञापन
छह साल से फरार टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार, तेल्हारा बाजार से चंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चंडी थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक लंबे समय से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

चंडी (नालंदा). चंडी थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक लंबे समय से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी तेल्हारा बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी, जिससे पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्कीपर गांव निवासी माधुरी बिंद के पुत्र मंटु बिंद के रूप में हुई है. वह चंडी थाना कांड संख्या 488/20 का मुख्य आरोपी है और पिछले लगभग 6 वर्षों से फरार चल रहा था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी कर रही थी, लेकिन वह बार-बार ठिकाना बदलकर बच निकलता था।थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने बुधवार की शाम करीब चार बजे जानकारी देते हुए बताया कि 15 अक्तूर 2020 की रात लगभग साढ़े नौ बजे आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित वारदात को अंजाम दिया था. घटना के दौरान आरोपितों ने रास्ता रोककर एक बाइक सवार युवक को निशाना बनाया और उसके साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की़ इस दौरान पीड़ित से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिये गये थे. घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गये थे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच जारी रखी और तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया. इसके बाद चंडी थाना की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से तेल्हारा बाजार में छापेमारी की और आरोपित मंटु बिंद को दबोच लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कांड में शामिल सभी आरोपितों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन हो गया है. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और अपराधियों के बीच भी हड़कंप मच गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन