बिहारशरीफ स्टेशन पर चला टिकट जांच अभियान, 209 बेटिकट यात्री पकड़े गए

Bihar shariff News : दानापुर के निर्देशन में विशेष टिकट जांच स्पेशल ट्रेन, जिसे ‘लाल गाड़ी’ के नाम से जाना जाता है, के माध्यम से यह अभियान चलाया गया.
Bihar shariff News : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने सोमवार को पटना–राजगीर रेलखंड पर बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया. बिहारशरीफ स्टेशन पर वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने सघन जांच करते हुए 209 यात्रियों को बेटिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़ा.
इन ट्रेनों में की गयी कार्रवाई
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दानापुर के निर्देशन में विशेष टिकट जांच स्पेशल ट्रेन, जिसे ‘लाल गाड़ी’ के नाम से जाना जाता है, के माध्यम से यह अभियान चलाया गया. जांच के दौरान ट्रेन संख्या 13234, 63365, 12391, 13354, 63368 और 12392 में यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई.
1,29,525 रुपये का जुर्माना वसूला गया
अभियान के दौरान पकड़े गए 209 यात्रियों से कुल 1,29,525 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जिससे रेलवे राजस्व में बढ़ोतरी हुई. रेल अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल राजस्व की सुरक्षा करना नहीं, बल्कि यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करना भी है. उन्होंने बताया कि अभियान के बाद पटना–राजगीर रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.
यात्रियों से अपील की, टिकट लेकर करें यात्रा
पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट या अधिकृत यात्रा प्राधिकार के साथ ही यात्रा करें. बिना टिकट यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के तहत जुर्माना सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और रेलवे राजस्व के संरक्षण के लिए भविष्य में भी ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे.
Also Read : डीएम-एसपी कार्यालय के पास बना होमगार्ड भवन छह साल से अधूरा, तय समय के बाद भी काम नहीं हुआ पुरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










