ePaper

महिला से थैले लेकर बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 11 Jan 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
महिला से थैले लेकर बदमाश गिरफ्तार

बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला के थैले पर अज्ञात लोगों ने हाथ साफ कर दिया. यह घटना अस्पताल परिसर में हुई, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश और भय का माहौल है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला के थैले पर अज्ञात लोगों ने हाथ साफ कर दिया. यह घटना अस्पताल परिसर में हुई, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश और भय का माहौल है. पीड़िता के अनुसार इलाज के दौरान कुछ समय के लिए थैला पास में रखा गया था, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति थैला लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं, मरीजों और परिजनों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन