थरथरी में देवी स्थान और काली स्थान मंदिर में चोरी, दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े बदमाश

Author Sunil kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

मंदिर से हुई चोरी की जानकारी देते पुजारी

Bihar Sharif News : नालंदा जिले के थरथरी बाजार स्थित दो मंदिरों में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला. देवी स्थान मंदिर के दानपात्र से करीब छह हजार रुपये की नकदी चोरी हुई, जबकि काली स्थान मंदिर का भी ताला तोड़ा गया. घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Bihar Sharif News : नालंदा जिले के थरथरी बाजार स्थित देवी स्थान मंदिर और काली स्थान मंदिर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने देवी स्थान मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब छह हजार रुपये निकाल लिए. इसके बाद चोरों ने काली स्थान मंदिर का भी ताला तोड़ दिया. हालांकि वहां रखे ढोलक, शाल, ताशा सहित अन्य सामान को अपने साथ नहीं ले जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार सुबह खुली घटना की पोल

मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा देखकर हैरान रह गए. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन ने तत्काल थरथरी थाना पुलिस को सूचना दी.

मंदिर प्रबंधन ने की कार्रवाई की मांग

मंदिर व्यवस्थापक प्रमोद केवट ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थरथरी थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच करने और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी से जुड़े संभावित सुराग जुटाने में लगी है. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने, मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धार्मिक स्थलों पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक लगाने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है.

Also Read : बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले, शहर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन