करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन
करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

परवलपुर थाना क्षेत्र के तारा बिगहा गांव में रविवार को खेत पटवन के दौरान करंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय प्रसाद के 13 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. परवलपुर थाना क्षेत्र के तारा बिगहा गांव में रविवार को खेत पटवन के दौरान करंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय प्रसाद के 13 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है.परिजनों के अनुसार धर्मवीर खेत पटवन में अपने पिता की मदद करने गया था. इसी दौरान अचानक बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. धर्मवीर दो भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक और कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन