तालाब में डूबने से किशोरी की मौत

Updated:
विज्ञापन

सोमवार को हिलसा थाना क्षेत्र के यारपुर होरिलबिगहा गांव के पास तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

हिलसा. सोमवार को हिलसा थाना क्षेत्र के यारपुर होरिलबिगहा गांव के पास तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी है. मृतक किशोरी की पहचान यारपुर गांव निवासी नाईडू की पुत्री सन ज्योति कुमारी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि किशोरी अपने सहेलियों के साथ गांव के बगल स्थित तालाब में स्नान करने गई थी. इसी बीच तालाब के गहरे पानी में वह डूब गई. चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी. इस घटना की सूचना हिलसा पुलिस को दे दी गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन