शेखपुरा कोसुम्भा हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दो दिन पहले ही कमाकर लौटा था घर

कुसुंभा
Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के किऊल-गया रेलखंड स्थित कोसुम्भा हॉल्ट के समीप मंगलवार सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. सुबह टहलने निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय जीआरपी और कोसुम्भा थाना पुलिस को दी गई.
Sheikhpura News : (प्रदीप कुमार) शेखपुरा जिले के किऊल-गया रेलखंड स्थित कोसुम्भा हॉल्ट के समीप मंगलवार सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. सुबह टहलने निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय जीआरपी और कोसुम्भा थाना पुलिस को दी गई.
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
मृतक की पहचान 34 वर्षीय प्रसादी मांझी के रूप में
मृतक की पहचान कोसुम्भा थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव निवासी 34 वर्षीय प्रसादी मांझी के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार वह मंगलवार सुबह घर से शौच के लिए निकला था. परिवार में किसी तरह के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है.
दूसरे राज्य से मजदूरी कर दो दिन पहले लौटा था घर
ग्रामीणों ने बताया कि प्रसादी मांझी दूसरे राज्य में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था और महज दो दिन पहले ही घर लौटा था. अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
मुखिया ने पहुंचकर बंधाया ढांढस
घटना की सूचना मिलते ही कोसुम्भा पंचायत के मुखिया मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई. गांव में घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रेलवे ट्रैक के आसपास सतर्क रहने की अपील
पुलिस और स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से रेलवे ट्रैक के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं बैठने और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










