स्कूली बच्चों ने रैली में बालश्रम के खिलाफ भरी हुंकार

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :30 Apr 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने रैली में बालश्रम के खिलाफ भरी हुंकार

जिले में बाल श्रम के रोकथाम को लेकर बुधवार को जागरूकता रैली आयोजित की गई. डीडीसी संजय कुमार जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से रवाना किया.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले में बाल श्रम के रोकथाम को लेकर बुधवार को जागरूकता रैली आयोजित की गई. डीडीसी संजय कुमार जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से रवाना किया. इस अवसर पर श्रम संसाधन विभाग से जुड़े जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे. जागरूकता रैली में नगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालय तरछा के अलावा अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे को श्रम में शामिल नहीं होने को लेकर विभिन्न प्रकार के पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. 14 वर्ष आयु से कम बच्चों को उनके माता-पिता द्वारा उसे स्कूल भेजने की भी अपील की गई. इस अवसर पर रैली को रवाना करते हुए डीडीसी ने जिले में बाल श्रम और बाल विवाह रोकने को लेकर मीडिया को भी अपने स्तर से प्रचार प्रसार करने की अपील की. उन्होंने बताया कि 14 वर्ष आयु तक के बच्चों का पठन-पाठन उनके मूल अधिकार हैं. जिसका सम्मान और अनुपालन हम सभी को करना चाहिए. बाल श्रम करने वाले संस्थानों, प्रतिष्ठानों व्यक्तियों को दंड आदि के प्रावधानों के बारे में भी जागरूकता रैली के दौरान प्रचार प्रसार किया गया.

सहायक, चालक, रात्रि प्रहरी भी अब बन सकेंगे न्यायालय लिपिक

न्यायालयकर्मियों का आंदोलन ने लाया रंग.

शेखपुरा. न्यायालय कर्मी सहायक, चालक, प्रोसेस सर्वर, जमानत आदि के कागजात पहुंचाने वाले, रात्रि प्रहरी आदि भी अब न्यायालय लिपिक बन सकेंगे. इन सभी को प्रोन्नति देने के लिए सिमित परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होगा. इन सभी को प्रोन्नति का लाभ लेने के लिए सेवा अवधि 5 साल और 6 महीने निर्धारित की गई है. पटना उच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में इस प्रोन्नति वाले परीक्षा के पटना के प्रधान जिला जज को समन्वय बनाया गया है. उन्होंने इस संबंध में सूचना जारी कर सभी पात्र चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को 1 मई से 15 मई तक परीक्षा फॉर्म भरने को कहा है. उसके बाद उनके भरे गए विहित फॉर्म को सभी जिलों के संबंधित प्रधान जिला जज पूरी तरह जांच पड़ताल कर 21 में को समन्वयक के पास भेज देंगे. बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का आंदोलन रंग लाने लगा है. साल के शुरू में प्रोन्नति अनुकंपा सहित अन्य मांगों को लेकर किए गए अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद अब उसका साकारात्मक प्रतिफल सामने आने लगा है. इस संबंध में बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के संगठन सचिव सह जिला संघ के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार, जिला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम, सचिव कुमार मंजेश आदि ने इस पहल को लेकर राज्य न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी को और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद किया है. इसके अलावा इन लोगों ने पटना उच्च न्यायालय और राज्य सरकार को भी के प्रति भी आभार प्रकट किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पटना उच्च न्यायालय द्वारा उनके मांगों के संबंध में संघ के अध्यक्ष से पूर्ति करने में बारे में जानकारी लेते हुए पूछा गया कि किस मांग को पहले लागू किया जाए तो उन्होंने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के प्रोन्नति के मामले को ही प्राथमिकता देने का आग्रह पटना उच्च न्यायालय से किया था. इस आदेश से राज्य भर के न्यायालय कर्मियों में हर्ष देखा जा रहा है.

शराब तस्हकर हथियार के साथ गिरफ्तार

शेखपुरा. पुलिस में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर बड़ी संख्या में अभियुक्तों को शराब और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस में बड़ी संख्या में लोगों को शराब के नशे में भी गिरफ्तार किया. चेवाडा़ थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र के इंदौर मोहल्ले निवासी विवेक राज को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. जबकि कमलगढ़ से श्री पासवान को शराब के साथ गिरफ्तार किया. कसार थाना पुलिस ने चोरी के मामले में लटकाना गांव से दो नाबालिक किशोर को गिरफ्तार किया. जबकि कोरमा थाना पुलिस में मुरारपुर गांव में बहन के यहां आए नालंदा जिले के बिन्द थाना अंतर्गत गाजीपुर गांव निवासी कन्हैया कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया. जबकि मुरारपुर गांव से ही शराब मामलों के फरार अभियुक्त गूगरी राम उर्फ सुरेंद्र राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मिशन थाना पुलिस ने रेफरल अस्पताल बरबीघा में आए एक व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 255 लीटर शराब बनाने के छोवा भी बरामद किया. जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया पुलिस ने इस दौरान 28 हजार रुपए की जुर्माना वसूल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन