मलमास मेले में किसी भी परेशानी पर तुरंत मिलेगी मदद, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
मलमास मेला में श्रद्धालुओं की भीड़।

मलमास मेला में श्रद्धालुओं की भीड़।

Rajgir Malmas Mela 2026 को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रेलवे, स्वास्थ्य, यातायात, पुलिस और सफाई व्यवस्था से जुड़े हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

विज्ञापन

Malmas Mela 2026 (कंचन कुमार): राजगीर मलमास मेला 2026 को यादगार, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहा है. प्रशासन का प्रयास है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन की विशेष टीम लगातार मेले की गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की मॉनिटरिंग कर रही है.

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बुधवार को जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों और अधिकारियों के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किए हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें.

रेलवे, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग भी अलर्ट

जारी सूची में रेलवे पूछताछ, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा, पुलिस प्रशासन और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के संपर्क नंबर शामिल किए गए हैं. प्रशासन का दावा है कि किसी भी शिकायत या समस्या पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

Rajgir Malmas Mela 2026 : महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

राजगीर (कोड संख्या – 06112)

आपातकालीन सेवाएं

  • आपातकालीन नंबर : 112
  • एंबुलेंस सेवा : 102
  • फायर ब्रिगेड राजगीर : 101, 9431429486

मुख्य नियंत्रण कक्ष (मेला क्षेत्र)

  • स्वच्छता एवं साफ-सफाई शिकायत : 06112-255061
  • पीने का पानी एवं जल शिकायत : 06112-255062
  • आवास एवं यात्री शेड शिकायत : 06112-255063
  • धार्मिक स्थल संबंधी शिकायत : 06112-255064
  • अन्य शिकायत : 06112-255065

रेलवे संबंधित संपर्क

  • रेलवे पूछताछ, राजगीर : 139, 06112-222306
  • रेलवे स्टेशन प्रबंधक, राजगीर : 7766917743

स्वास्थ्य विभाग

  • प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडल : 9470003525
  • अस्पताल, राजगीर : 9470003131
  • अधीक्षक, विम्स मेडिकल कॉलेज पावापुरी : 9431822176
  • सिविल सर्जन, नालंदा : 9470003507

पुलिस एवं प्रशासन

  • थाना प्रभारी, बसकुण्ड : 9110056807
  • थाना प्रभारी, मेला थाना : 7002401675
  • पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, नालंदा : 9097812363
  • पुलिस उपाधीक्षक, विधि व्यवस्था, नालंदा : 9431822168
  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर : 7061897351
  • अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर : 9473191217

प्रशासनिक अधिकारी

  • कार्यपालक पदाधिकारी, राजगीर : 9031668690
  • अंचल अधिकारी, राजगीर : 9031671858
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजगीर : 9031071684
  • जिला परिवहन पदाधिकारी, नालंदा : 6202751139
  • उप समाहर्ता, नालंदा : 9473191215
  • उप विकास आयुक्त, नालंदा : 9031071664

हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर

  • हेल्प नंबर : 06112-255061
  • व्हाट्सएप नंबर : 7033261112

सुरक्षा और सुविधाओं की हो रही मॉनिटरिंग

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मेले में सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है. श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी की गई है. जिला प्रशासन ने कहा है कि सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है.

Also Read: मलमास मेले पर गर्मी और महंगाई की मार, कारोबार कम होने से दुकानदारों और होटल व्यवसायियों में चिंता

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन