ePaper

एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी के दौरान नये लुक में दिखेगा राजगीर शहर

Updated at : 17 Oct 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी के दौरान नये लुक में दिखेगा राजगीर शहर

जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला)- 2024 के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गयी.

विज्ञापन

बिहारशरीफ.

जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला)- 2024 के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. बैठक में संपूर्ण क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य की पूर्व तैयारी के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिये गये. विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में राजकीय खेल अकादमी सह खेल परिसर राजगीर में एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला)- 2024 का आयोजन 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक निर्धारित है. इस प्रतियोगिता में कुल छह देशों की टीम जिसमें भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड भाग लेगी. इस अवसर पर संपूर्ण राजगीर क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण के लिए शांति स्तूप, वनगंगा, ब्रह्म कुंड आदि क्षेत्रों को सुंदर बनाया जायेगा. इसी प्रकार राजगीर के जरा देवी मंदिर, मेला मैदान, स्टेट गेस्ट हाउस मैदान, बाइपास, नालंदा यूनिवर्सिटी चौक, नालंदा यूनिवर्सिटी पार्किंग, बीपीए पार्किंग, बीपीए नालंदा मेन रोड से स्टेडियम गेट, आइटी पार्क, सिंचाई विभाग फील्ड के पास पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. नगर परिषद राजगीर द्वारा साफ सफाई एवं कचरा उठाव कार्य के लिए व्यापक पैमाने पर शहर के सभी स्थलों पर मानव बल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. शहर को सुंदर बनाने के उद्देश्य से शहर के मुख्य मार्गो में बिहार टूरिज्म, बुद्धिज्म, हॉकी स्पोर्ट्स से संबंधित वॉल पेंटिंग किया जायेगा. इसके साथ ही साथ होर्डिंग, फ्लेक्स आदि भी लगाये जायेंगे. राजगीर के फुटपाथ को भी व्यवस्थित किया जायेगा. इसी प्रकार होटल, शॉप्स, कार्यालय आदि में यूनिफार्म साइनेज लगाये जायेंगे. अंबेडकर चौक, किला मैदान, बस स्टैंड चौक, जवाहर नवोदय विद्यालय आदि सभी जगहों पर डस्टबिन की व्यवस्था की जायेगी. पांडू पोखर तथा सरस्वती नदी को सुंदर बनाने के लिए सफाई कार्य किया जायेगा. बिहार की धरती पर पहली बार विश्व स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, आवासन व्यवस्था, शहर का सौंदर्यीकरण, लाइटिंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, नियंत्रण कक्ष, वॉच टावर, पहचान पत्र निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम का प्रचार प्रसार, लाइव टेलीकास्टिंग आदि विषयों से संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने सभी सेल को पांच नवंबर से ही सक्रिय रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि संपूर्ण राजगीर क्षेत्र में निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. पैसा वसूली करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर, नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता मंजीत कुमार, अपर समाहर्ता आपदा सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन