वृद्ध को चचेरे भाई ने गोली मारी, मौके पर मौत
नूरसराय थाना क्षेत्र के बालचंद बिगहा गांव में बुधवार की संध्या वृद्ध को उसके चचेरे भाई ने गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी.
नूरसराय. नूरसराय थाना क्षेत्र के बालचंद बिगहा गांव में बुधवार की संध्या वृद्ध को उसके चचेरे भाई ने गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी स्व. रघुवीर चौहान के करीब साठ वर्षीय पुत्र रामावतार चौहान के रूप में की गयी है. घटना के पूर्व आरोपी रमेश चौहान का रामावतार चौहान से विवाद हुआ जिसके बाद रमेश चौहान ने रामावतार चौहान के मुंह में पिस्टल डालकर गोली दाग दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी. इस दौरान पांच राउंड फायरिंग की गयी जिससे वहां अफरातफरी मच गयी. सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए