सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Updated at : 03 Apr 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन

बरबीघा. बरबीघा- सरमेरा सड़क मार्ग पर केवटी थाना से आगे हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई.
विज्ञापन
बरबीघा. बरबीघा- सरमेरा सड़क मार्ग पर केवटी थाना से आगे हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई.मृतक नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रामबदन यादव के 35 बर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई. घटना किस वाहन से हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. परिजनों ने बताया कि मृतक का ससुराल शेखपुरा के भदौंस दरियापुर गांव है.वहीं से वह बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी केवटी थाना के पास यह दुर्घटना हो गई. इधर, घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस केवटी थाना पुलिस ने गभीर से रूप से जख्मी युवक को बरबीघा रेफरल अस्पताल ले आया. जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे बरबीघा रेफरल अस्पताल लाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम हेतु शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




