नालंदा: देवपुरा में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Author Sunil kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
देवपुरा में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती ने की आत्महत्या,

रोते बिलखते मृतक के परिजन| Prabhat Khabar Network

नालंदा जिले के देवपुरा गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहाँ एक 25 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Nalanda News : नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में बुधवार को एक 25 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

कमरे में पंखे से लटका मिला शव

थाना प्रभारी ललित विजय ने बताया कि सूचना मिली थी कि देवपुरा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि युवती का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था. इसके बाद पुलिस ने परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी.

चार साल पहले हुई थी शादी

उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन सामान्य नहीं रहने के कारण वह शादी के बाद से ही अपने मायके में रह रही थी. बताया गया कि पति ने उसे छोड़ दिया था तथा उसकी कोई संतान भी नहीं थी. मृतका की पहचान देवपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र मिस्त्री की 25 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Also Read : रहुई में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन