भदौस गांव में विवाहिता के साथ मारपीट , जख्मी

Updated:
विज्ञापन
भदौस गांव में विवाहिता के साथ मारपीट , जख्मी

सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौस गांव में एक 23 वर्षीय विवाहिता कामिनी कुमारी उर्फ मारुति को दहेज की खातिर बेरहमी से पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

शेखपुरा . सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौस गांव में एक 23 वर्षीय विवाहिता कामिनी कुमारी उर्फ मारुति को दहेज की खातिर बेरहमी से पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के दौरान विवाहिता के हाथ पैर की हड्डियों को तोड़ देने की बात सामने आई है. विवाहिता की शादी पिछले डेढ़ साल पहले हुई है. लेकिन शादी के बाद से दहेज की खातिर विवाहिता को दहेज लोभियों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा. साल भर पहले भी विवाहिता द्वारा स्थानीय महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. फिर बाद में सगे संबंधियों द्वारा समझौता कराया गया था तबसे विवाहिता ससुराल में ही थी. घायल विवाहिता निकटवर्ती नवादा जिला अंतर्गत कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत रूपो थाना क्षेत्र के पांडेय गंगोट गांव निवासी हरे राम सिंह की पुत्री बताई गई है. जिसकी शादी डेढ़ साल पहले भदौस गांव निवासी पप्पू सिंह के पुत्र शिवम कुमार के साथ हुई थी. घायल विवाहिता को पुलिस की सहायता से इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत गंभीर रहने के कारण हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया. इस संबंध में लड़की के चाचा शंकर सिंह ने कहा कि उनकी भतीजी के साथ बेरहमी से मारपीट किया गया है. मारपीट का आरोप महिला के चाचा ने लड़के के पिता पंकज सिंह, पत्नी नूतन देवी, बड़ा भाई रुपेश कुमार उसकी पत्नी और महिला के पति शिवम कुमार पर लगाया है. इस बाबत सिरारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले को पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया. कहा कि घायल विवाहिता और उसका पति दोनों थोड़ा मानसिक रूप से बीमार बताए गए है.

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन