प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कैंप में 93 आवेदकों का लोन स्वीकृत

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :06 May 2026 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कैंप में 93 आवेदकों का लोन स्वीकृत

इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा मेले में स्थापित बैंकों एवं सोलर संवेदकों के सभी स्टॉल का एक-एक कर निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, बिहारशरीफ कार्यालय के प्रागंण में बुधवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर लोन मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम विद्युत अधीक्षण अभियंता मनीष कांत द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. तत्पश्चात, जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं उप विकास आयुक्त शुभम कुमार एवं बैंक के वरीय पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा मेले में स्थापित बैंकों एवं सोलर संवेदकों के सभी स्टॉल का एक-एक कर निरीक्षण किया गया एवं उपकरणों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की गयी. जिला पदाधिकारी द्वारा आये सभी बैंक के वरीय प्रतिनिधियों से कार्यालय कक्ष में मुलाकात की एवं लोन प्रदान करने के क्रम में उपभोक्ता एवं बैंक दोनों को होने वाली समस्याओं के संबंध में विचार-विमर्श कर प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया. उनके द्वारा कार्यालय परिसर में स्थापित मीटर जांच लैब का निरीक्षण किया गया एवं उपभोक्ताओं के परिसर में स्थापित होने से पूर्व की जाने वाली मीटर जांच की प्रक्रिया का अवलोकन भी किया गया. उनके द्वारा विभागीय पदाधिकारियों को जांच से संबंधित फायदों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया, जिससे की मीटर संबंधित भ्रांतियां ना उत्पन्न हो सके. विद्युत अधीक्षण अभियंता, नालंदा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी उपभोक्ताओं, संवेदकों एवं मीडिया कर्मियों का आगमन के लिए मंच से अभिनंदन किया गया एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत नालंदा जिला द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि जागरूक उपभोक्ताओं एवं कर्मठ संवेदकों के परिश्रम से नालंदा बिहार राज्य में दूसरे स्थान पर बना हुआ है. उनके द्वारा पूर्व में बैंकों द्वारा दर्ज किये जा रहे लोन रिजेक्शन 42 प्रतिशत से वर्तमान में दर्ज 21 प्रतिशत की गिरावट का संज्ञान दिया गया एवं बैंकों द्वारा किये जा रहे सकारात्मक कार्य का उल्लेख किया गया. इसके उपरांत जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा 15 (पंद्रह) ऐसे उपभोक्ताओं को चेक प्रदान किया गया जिनके द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए सस्ती दरों पर लोन प्राप्त करने के लिए आवेदित किया गया था. स्वीकृत लोन वाले विद्युत उपभोक्ताओं में पुष्पा सिन्हा, हिरोमनी पासवान, अखिलेश प्रसाद, धर्मराज प्रसाद, बिक्रम कुमार, संदीप कुमार, विरेन्द्र कुमार, राकेश रंजन, आशा सिन्हा, मृत्युंजय कुमार, चंद्रमनी प्रसाद, रविरंजन कुमार, विश्वजीत प्रसाद, गोपाल एवं सुधीर कुमार प्रमुख रहे. उपभोक्ताओं को चेक धनराशि के साथ विभाग की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किये गये. साथ ही ऑन द स्पॉट पंजीकरण केन्द्र पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवेदन करने वाले 17 (सत्तरह) उपभोक्ताओं को भी विद्युत विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया. मेले में स्टॉल स्थापित करने वाले बैंकों एवं सोलर संवेदकों को भी विद्युत विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये. इसके उपरांत उप विकास आयुक्त शुभम कुमार द्वारा मंच से संबोधित किया गया एवं योजना के तहत सस्ती दरों पर प्राप्त होने वाली वित्तीय सहायता का लाभ लेने हेतु उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया गया एवं सोलर संयत्र स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का अनुरोध किया गया. इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी द्वारा मेले में आये सभी आगंतुकों को संबोधित किया गया एवं उनके द्वारा सौर्य ऊर्जा को विशेष महत्व देते हुए आज की जरूरत बताया गया. उनके द्वारा यह भी बताया गया कि किस प्रकार यह अक्षय ऊर्जा स्त्रोत प्रकृति एवं हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए अतिआवश्यक है एवं विदेशों से आयातित 80 प्रतिशत जीवाश्म आधारित ऊर्जा की अपेक्षा कैसे सौर ऊर्जा भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसारित करती है. उनके द्वारा वर्ष 2030 तक भारत की कुल ऊर्जा क्षमता को 50 प्रतिशत तक गैर जीवाश्म आधारित ऊर्जा स्रोत से हासिल करने के भारत सरकार के लक्ष्य की जानकारी दी गयी. उनके द्वारा बैंक, विद्युत विभाग एवं विद्युत उपभोक्तओं से आपसी समन्वय स्थापित कर योजना को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत बिहार राज्य में प्रथम स्थान पर आने की प्रेरणा दी गयी. उनके द्वारा प्राचीन काल से चले आ रहे छठ महापर्व का उल्लेख करते हुए यह बताया गया कि कि बिहार वासी ढलते एवं उगते सूर्य की उपासना निरंतर करते रहे हैं एवं अब सोलर संयंत्र स्थापित कर प्रत्येक दिन सूर्य भगवान को विद्युत ऊर्जा देने, प्रदूषण रोकने एवं पर्यावरण के उत्थान के लिए धन्यवाद प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम के अंत में विद्युत कार्यपालक अभियंता, बिहारशरीफ विकास कुमार द्वारा आये सभी पदाधिकारियों, सम्मानित उपभोक्ताओं, सोलर संवेदकों, बैंक कर्मियों एवं मीडिया कर्मियों का आगमन के लिए मंच से धन्यवाद ज्ञापित किया गया. उनके द्वारा 93 आवेदकों के लोन संबंधित आवेदन विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत होने की जानकारी मंच से दी गयी. साथ ही योजना अन्तर्गत आवेदकों द्वारा पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में आई बढ़ोतरी का उल्लेख भी किया गया. उनके द्वारा सोलर लोन मेले में आये 135 उपभोक्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत आवेदन करने के लिए रुचि प्रकट करने का उल्लेख किया गया.

इस अवसर पर अध्यक्ष, सीजीआरएफ, नालंदा, मो कैसर परवेज, वरीय प्रबंधक (राजस्व), नालंदा, रतनजीत सिंह, वरीय प्रबंधक (वित्त एवं लेखा), नालंदा, नवीन चंद्र अग्रवाल, विद्युत कार्यपालक अभियंता (परियोजना), नालंदा, संदीप कुमार गुप्ता विद्युत कार्यपालक अभियंता (तकनीकी), नालंदा, मो परवेज आलम, विद्युत कार्यपालक अभियंता, बिहारशरीफ (ग्रामीण), रूपक कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, राजगीर, विपीन कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, एकंगरसराय, नीरज, सहायक विद्युत अभियंता, संजीत कुमार एवं संजय तरुण तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन