बच्चों को पानी में डूबने से बचाव की दी गयी जानकारी

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में सुरक्षित शनिवार की नयी वार्षिक सारणी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
पानी से होने वाले खतरों से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों को यह जानकारी होनी चाहिए की, कौन सा काम करें और कौन सा काम ना करें . अक्सर बाढ़ के दौरान अथवा व्रत- त्यौहार ,मेला आदि के समय नदी, नहर, तालाबों में नहाने या आवागमन के दौरान नदी- तालाबों और पानी भरे गड्ढों मे डूबने की घटनाएं होती है. इसके बारे में जागरूकता तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी होनी जरूरी है. डूबते हुए व्यक्ति के बचाव के लिए धोती, साड़ी, रस्सी, बांस तथा आस- पास के उपलब्ध संसाधनों से डूबते हुए व्यक्ति को बचाना चाहिए. बच्चों ने पूरी सजगता से शिक्षकों की बातों को सुनकर उनका अनुसरण करने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




