ePaper

स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया तो काट दी 90 घरों की बिजली

Updated at : 23 Oct 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया तो काट दी 90 घरों की बिजली

बिहार में बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है. इसी को लेकर जहां एकतरफ सियासी घमासान मचा हुआ है, तो दूसरी ओर बिजली विभाग लोगों को इस बात की जानकारी देते दिख रहे हैं, कि स्मार्ट मीटर को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई है जो गलत है.

विज्ञापन

बिंद ़ बिहार में बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है. इसी को लेकर जहां एकतरफ सियासी घमासान मचा हुआ है, तो दूसरी ओर बिजली विभाग लोगों को इस बात की जानकारी देते दिख रहे हैं, कि स्मार्ट मीटर को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई है जो गलत है. इस मीटर से अधिक बिल नहीं आ रहा है. वहीं आए दिन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध भी अलग-अलग जगहों से सामने आता रहा है. जबकि मीटर लगाने का विरोध करने वाले घरों की बिजली भी काटने में विभाग देर नहीं कर रहा. बिंद प्रखंड के जहाना पंचायत के रामपुरबिगहा में भी कुछ ऐसा ही हुआ. जब उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पर बिजली विभाग ने लगभग 90 घरों की बिजली ही काट दी. 90 उपभोक्ताओं का काट दिया कनेक्शन, पानी के लिए मचा हाहाकार रामपुर बिगहा गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने पर करीब 90 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन ही काट दिया गया. जिससे पूरा गांव अंधकार में डुब गया. जिसके कारण ग्रामीणों में पानी के लिए हाहाकार मच गया. महिलाएं सुबह होते ही बर्तन लेकर चापाकल पर पानी के लिए निकल जाती है. चापाकल पर महिलाएं अपने बर्तन लाइन में लगाकर अपनी बारी का इंतजार करती है. गांव के लोग बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहें हैं. बिजली विभाग ने इन उपभोक्ताओं को साफ शब्दों में समझा दिया कि आपको हर हाल में स्मार्ट मीटर लगवाना ही होगा और अगर नहीं लगवाते हैं तो बिजली कनेक्शन भी काटा जाएगा. स्मार्ट मीटर के सामूहिक विरोध पर गरमा गया मुद्दा रामपुर बिगहा गांव की आबादी लगभग एक हजार है. जब यहां स्मार्ट मीटर लगाने बिजली विभाग के कर्मी पहुंची तो सामूहिक रूप से इसका विरोध ग्रामीणों ने कर दिया. स्मार्ट मीटर लगाने को वो राजी नहीं हुए. जिसके बाद बिजली विभाग ने भी एक्शन लिया और लगभग 90 घरों के बिजली कनेक्शन को ही काट दिया. ग्रामीण नरेश यादव, चंदन कुमार, गायत्री देवी, गुङिया देवी, गौरी देवी, तारा देवी पंचाल देवी, रूबी देवी, पिंटू यादव, राहुल कुमार, प्रवीण चौहान ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी मनमानी करते हैं. हमलोग समय पर बिजली बिल दे रहे हैं. उसके बाद बिना कोई सूचना के कनेक्शन काट दिया. अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं किया गया तो हमलोग जिलाधिकारी को आवेदन देंगे साथ ही बिजली कार्यालय के बाहर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. क्या कहते हैं अधिकारी कनीय विधुतअभियंता कुमारी स्वेता सिन्हा ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि हमारे यहां किसी भी ग्रामीण के द्वारा विद्युत विच्छेद की सुचना नहीं दिया गया है. सहायक अभियंता नितेश कुमार ने बताया कि हमारे संज्ञान में नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन