बिहारशरीफ : हिलसा के कई गांवों को मिलेगी सड़क-पुल की सौगात, करायपरसुराय और परवलपुर में होगी मरम्मती, जानें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

सड़क-पुल की सौगात (Ai जेनरेटेड इमेज)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hilsa Road Bridge Construction : हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सड़क और पुल निर्माण योजनाओं पर आखिरकार कार्रवाई शुरू हो गई है. सामाजिक न्याय मंच और स्थानीय विधायकों के प्रयासों से विभिन्न सड़कों की मरम्मत और नए पुलों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं.

विज्ञापन

Hilsa Road Bridge Construction : सामाजिक न्याय मंच बिहार के प्रधान महासचिव रामजी यादव के संघर्ष और विधायक उपेंद्र प्रसाद व राहुल कुमार की पहल के बाद हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में कई सड़क, पुल एवं पथ निर्माण योजनाओं की दिशा में कार्रवाई शुरू हुई है. जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार विधानसभा की याचिका समिति के समक्ष मामला उठाये जाने के बाद ग्रामीण कार्य विभाग और जिला पदाधिकारी, नालंदा की ओर से विभिन्न योजनाओं का सर्वे और प्राक्कलन तैयार कराया गया है.

विज्ञापन

हिलसा-योगीपुर पथ पर पुल निर्माण की पहल

हिलसा-योगीपुर पथ पर प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मस्थान के पास पूर्व नदी पर पुल निर्माण की योजना शामिल है. इसके अलावा बांस बिगहा-धाना बिगहा पथ से आंकोपुर पथ की मरम्मत तथा मंडाछ पंचायत भवन से श्याम किशोर शर्मा के घर होते हुए गज्जोबाग पथ की मरम्मत की दिशा में भी कार्रवाई की गयी है.

घटिया निर्माण की जांच भी होगी

हिलसा प्रखंड के मिल्कीपुर से कृष्णा बिगहा पथ में कराये गये निर्माण की गुणवत्ता की जांच भी प्रस्तावित है. इसके अलावा चिकसौरा मुख्य मार्ग से बाजितपुर और हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग से महादलित टोला मानपुर तक सड़क निर्माण की योजना भी सूची में शामिल है.

कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर फोकस

बनवारीपुर से पासवान टोला-दाहा बिगहा सड़क, पंचासा से सरदार बिगहा तथा बड़ी बिगहा से आंकोपुर होते हुए मसाढ़ बांध-शिवशंकरपुर उच्च विद्यालय मंडाछ तक सड़क निर्माण की योजनाओं पर भी सर्वे और प्राक्कलन तैयार कराया गया है. इन सड़कों के निर्माण से संबंधित गांवों के आवागमन को बेहतर करने की दिशा में काम आगे बढ़ने की उम्मीद है.

करायपरसुराय में भी सड़क निर्माण की योजना

करायपरसुराय प्रखंड में ग्वालबिगहा पुल से मलिकपुर चमरटोली होते हुए असिया तक सड़क निर्माण की योजना शामिल की गयी है. इसके लिए भी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, हिलसा की ओर से सर्वे रिपोर्ट और प्राक्कलन तैयार कराया गया है.

परवलपुर की तीन सड़कों की भी होगी मरम्मत

परवलपुर प्रखंड में लखमा बिगहा से कटरा बिगहा, अलामा से विजयपुरा और रजवा से उच्च विद्यालय विजयपुरा पथ के निर्माण एवं मरम्मत की दिशा में भी कार्रवाई शुरू हुई है. इन योजनाओं के लिए विभागीय स्तर पर सर्वे रिपोर्ट और प्राक्कलन तैयार कराया गया है.

पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी

कई सड़क और पुल निर्माण योजनाओं पर कार्रवाई शुरू होने से हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में खुशी है. अधिवक्ता राकेश कुमार यादव, चंदन तुफानी, रामकली देवी, उदय कुमार, पवन कुमार, ललन शर्मा, निर्भय कुमार, महानंद मिस्त्री और आशीष कुमार समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता जतायी है.

सामाजिक न्याय मंच ने दी जानकारी

हिलसा सामाजिक न्याय मंच के प्रवक्ता पंकज कुमार यादव ने बताया कि इन योजनाओं को लेकर विभागीय स्तर पर सर्वे और प्राक्कलन की प्रक्रिया आगे बढ़ी है. क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद निर्माण और मरम्मत कार्यों को धरातल पर उतारा जायेगा.

Also Read : नालंदा-नवादा सहित तीन जिलों के पंचायती राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन