शोक के बीच हिलसा अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव संपन्न, अवधेश कुमार यादव अध्यक्ष और प्रवीण कुमार बने सचिव

Updated:
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव फोटो मतगणना के दौरान | Prabhat Khabar Network

हिलसा व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें अवधेश कुमार यादव अध्यक्ष और प्रवीण कुमार सचिव पद पर विजयी हुए. चुनाव शोक की छाया में भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न्न हुआ.

विज्ञापन

Biharshaif News: नालंदा जिले अंतर्गत हिलसा व्यवहार न्यायालय परिसर में हिलसा अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव मंगलवार को शोक के बीच शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. निर्वाची पदाधिकारी कलीन्द्र प्रसाद की देखरेख में आयोजित इस मतदान में कुल 154 मतदाताओं में से 146 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के उपरांत संघ कार्यालय में देर रात तक मतगणना प्रक्रिया चली और परिणाम घोषित किए गए.

अध्यक्ष पद पर अवधेश और सचिव पद पर प्रवीण की जीत

  • अध्यक्ष: अवधेश कुमार यादव ने 86 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी रामचंद्र रविदास (58 मत) को पराजित कर जीत दर्ज की.
  • उपाध्यक्ष: अरविंद प्रसाद उर्फ सुखनंदन प्रसाद यादव को 71 और नवीन कुमार को 70 मत मिले. मात्र 1 मत के अंतर को देखते हुए उपाध्यक्ष पद पर पुनर्गणना (Recounting) की मांग की गई है.
  • सचिव: प्रवीण कुमार उर्फ भोली ने 84 मत हासिल कर शतभूषण प्रसाद उर्फ पिंकू कुमार (62 मत) को हराकर सचिव पद पर कब्जा जमाया.
  • उप सचिव: धर्मेंद्र कुमार ने 83 मत प्राप्त कर प्यारे रविदास (58 मत) को हराया.
  • कोषाध्यक्ष: रविंद्र कुमार (78 मत) ने अर्जुन प्रसाद (65 मत) को पराजित किया.
  • अंकेक्षक: अजीत कुमार (75 मत) ने रोशन कुमार (65 मत) को हराया.

कार्यकारिणी के 5 सदस्य चुने गए

कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में थे. सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले शीर्ष 5 प्रत्याशियों—सुधीर कुमार (77 मत), विकास कुमार (70 मत), धर्मेंद्र कुमार (59 मत), उदय कुमार (58 मत) और रंजीत कुमार (57 मत) को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया.

सेवानिवृत्त होने पर मिलेंगे ₹1 लाख: नवनिर्वाचित अध्यक्ष

जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने कहा कि संघ के सदस्यों का कल्याण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने घोषणा की कि संघ का कोई सदस्य सेवानिवृत्त होता है तो उसे ₹1 लाख की सेवानिवृत्ति सहायता राशि देने का प्रयास किया जाएगा. इसके साथ ही संघ भवन में टेबल-कुर्सी एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी.

दिवंगत सदस्य को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

चुनावी प्रक्रिया के दिन संघ के एक सदस्य (एकंगरसराय के चौरई गांव निवासी बचु जी) के असमय निधन से परिसर में शोक छा गया. संघ के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. सम्मान स्वरूप हिलसा अधिवक्ता संघ एवं लिपिक संघ के सदस्यों ने खुद को न्यायिक कार्यों से दूर रखा, हालांकि पूर्व निर्धारित लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया.

चुनाव को संपन्न कराने में सहायक निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता आर्यन आर्क एवं प्रवीण कुमार की सराहनीय भूमिका रही.

Also Read: बिहार पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नालंदा के खिलाड़ियों ने किया धमाल, 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते


विज्ञापन
संतोष कुमार पार्थ

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन