कार की टक्कर से युवक की मौत, छठ प्रसाद लेकर जा रहा था अपने परिवार के पास

Updated:
विज्ञापन
कार की टक्कर से युवक की मौत, छठ प्रसाद लेकर जा रहा था अपने परिवार के पास

अस्थावां थाना क्षेत्र के लभर पॉइंट के पास स्थित नए पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

अस्थावां (नालंदा). अस्थावां थाना क्षेत्र के लभर पॉइंट के पास स्थित नए पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव निवासी रामवृक्ष गोप के लगभग 23 वर्षीय पुत्र मुनचुन कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, मुनचुन कुमार छठ पूजा का प्रसाद लेकर अपने परिजनों तक पहुंचाने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा थां इसी दौरान, जब वह पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर सड़क पर निकलने ही वाला था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सहित युवक करीब 10 फीट गड्ढे में जा गिरा. हादसे में मुनचुन गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा गांव शोक में डूब गया. बताया जाता है कि मुनचुन तीन भाइयों में मंझला था और गांव में रहकर ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना की सूचना मिलते ही अस्थावां थानाध्यक्ष सह पुनि उत्तम कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. गांव में छठ पर्व की खुशियों के बीच इस दर्दनाक हादसे ने मातम का माहौल पैदा कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन