नालंदा : हरनौत में पानी से भरे पईन में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Nalanda News : नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के मई गांव में एक 8 वर्षीय मासूम की पानी से भरे पईन में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. शौच के दौरान पैर फिसलने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Nalanda News : नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के मई गांव में एक दर्दनाक हादसे में पानी से भरे पईन में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

लापता बालक का सुबह पईन में मिला शव

मृतक की पहचान मई गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के 8 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार गौरव रविवार की शाम घर से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. काफी इंतजार के बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर गांव के पश्चिम दिशा स्थित पानी से भरे पईन पर पड़ी, जहां एक बच्चे का शव दिखाई दिया. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान गौरव कुमार के रूप में की. मासूम का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया.

शौच के दौरान पैर फिसलने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि शौच के दौरान पैर फिसल जाने से गौरव पानी से भरे पईन में गिर गया, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम और जांच

घटना की सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

परिजनों में कोहराम और ग्रामीणों की सांत्वना

मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक मासूम के गोतिया सहित अन्य लोग नागपंचमी एवं सावन की पहली सोमवारी जैसे पर्व में चिंतित हैं, जिन्हें सांत्वना देने बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच रहे हैं. उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


विज्ञापन
सुनील कुमार

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन