ePaper

मधुबनी के मत्स्यपालकों ने मत्स्यपालन का लिया प्रशिक्षण

Updated at : 07 Nov 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
मधुबनी के मत्स्यपालकों ने मत्स्यपालन का लिया प्रशिक्षण

मधुबनी जिले के साठ मत्स्यपालकों ने शुक्रवार को नालंदा नगर पंचायत अंतर्गत अवस्थित मोहनपुर हैचरी में बायोफ्लेक्स विधि से मत्स्यपालन का प्रशिक्षण लिया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. मधुबनी जिले के साठ मत्स्यपालकों ने शुक्रवार को नालंदा नगर पंचायत अंतर्गत अवस्थित मोहनपुर हैचरी में बायोफ्लेक्स विधि से मत्स्यपालन का प्रशिक्षण लिया. इस दौरान मोहनपुर हैचरी के संचालक सह निदेशक शिवनंदन प्रसाद ने मत्स्यपालकों को प्रशिक्षण के दौरान बताया कि मत्स्य पालन एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ पुरुष और महिलाएँ दोनों बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस व्यवसाय में न तो मजदूरों की समस्या होती है और न ही बाजार की. इसके अलावे प्राकृतिक आपदाओं का भय भी इसमें नगण्य रहता है. साथ ही मत्स्यपालकों को उन्होंने मत्स्यपालन की आधुनिक तकनीकों और इसमें कॅरियर की छिपी अपार संभावनाओं के बारे में जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान मत्स्यपालकों को मत्स्य उत्पादन, बीज उत्पादन, मछलियों के रखरखाव, तालाब और नर्सरी की तैयारी समेत हैचरी प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. मत्स्यपालकों को बायोफ्लेक्स विधि से कम लागत और कम जगह में अधिक मत्स्य उत्पादन करने के तरीके भी विस्तार से समझाए गए. इस अवसर पर ग्रुप लीडर रंजीता कुमार सहित मत्स्य पालक रानी देवी, रीता देवी, कविता देवी, गीत देवी, सिया देवी, बिंदु देवी, विनय कुमार, अरविंद साहनी और आशीष कुमार समेत कई अन्य मत्स्यपालक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन