Biharsharif News : गणतंत्र दिवस के बाद छेड़खानी का आरोप, सिपाही पर प्राथमिकी

Author Ajay kumar
Updated:
विज्ञापन
Biharsharif News : गणतंत्र दिवस के बाद छेड़खानी का आरोप, सिपाही पर प्राथमिकी

हरनौत बाजार स्थित एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने आयी एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. हरनौत बाजार स्थित एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने आयी एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है, जब युवती अपने परिवार के साथ कार्यक्रम देखने के बाद घर लौट रही थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि रांची रोड पर पुरानी पेट्रोल पंप के पास एक सफेद रंग के चारपहिया वाहन में मौजूद चालक ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया. पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ आगे-आगे चल रही थी, जबकि दो सहेलियां पीछे-पीछे आ रही थीं. अचानक चालक ने गाड़ी को रोककर उन्हें खींच लिया और गाड़ी में बैठाकर लगभग आधा किलोमीटर दूर लेकर चला गया. गाड़ी में मौजूद व्यक्ति ने शीशा बंद कर दिया और उनकी मदद की कोई बात नहीं मानी. अंत में, जब पीड़िता और उसकी बहन जोर-जोर से चिल्लायी, तो उसे चेरो ओपी के मुसहरी गांव के पास उतार दिया. पीड़िता और उसके परिवार ने आरोप लगाया कि वाहन चेरो ओपी के सिपाही चंदन कुमार का था, जो उसका व्यक्तिगत वाहन था. इस घटना के बाद गांव के करीब एक दर्जन लोग न्याय की मांग के लिए हरनौत थाना पहुंचे और चार घंटे तक थाना परिसर में जमे रहे. हालांकि, पीड़िता की मां ने बताया कि उन्हें आवेदन तैयार करवाया गया था, लेकिन चूंकि वे अनपढ़ हैं, उन्हें आवेदन की पूरी जानकारी नहीं थी.

पुलिस जांच में जुटी :

हरनौत थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. प्रभारी डीएसपी (सुरक्षा) रंजन कुमार के निर्देशन में नूरसराय सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार भारद्वाज और हरनौत थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी जांच में जुटे हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, जिसमें यह देखा गया कि लड़की पहले गाड़ी के पास दो मिनट तक खड़ी रही और फिर वह चली गयी. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि चेरो ओपी पुलिस हाल ही में गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने आयी थी और सिपाही चंदन कुमार ने गांव के लोगों को अपना निजी फोन नंबर भी बांटा था, जिससे पीड़िता उसे पहचानती थी. पुलिस अब अन्य फुटेज की जांच कर रही है और इस मामले में उचित कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. डीएसपी रंजन कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है और अन्य सभी पहलुओं की जांच के बाद ही मामले का सही हल निकाला जायेगा.

विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन